मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 |
Advertisement

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले- पहले मुझसे बहस कर लें

ABB News Live

12 hours ago 55 views
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले- पहले मुझसे बहस कर लें

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की ओर से बहस की चुनौती दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘दिमागी नक्सली’ बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से बहस करने से पहले वे भाजपा के किसी छोटे कार्यकर्ता या उनसे ही बहस कर लें।

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित CRPF कैंप में जवानों के साथ त्योहार मनाया था। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा था कि हथियारबंद नक्सली भले ही जंगलों से खत्म हो रहे हैं, लेकिन ‘दिमागी नक्सली’ कई संगठनों और राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ऐसे लोग संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के इस बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को नक्सली बताया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दोहराते हुए सवाल किया कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहस कभी भी और कहीं भी हो सकती है।

पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इधर, राहुल गांधी के बयान पर रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘दिमागी नक्सली’ बताया। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को दिमागी नक्सली नहीं कहा है, बल्कि राहुल गांधी ने अपनी मानसिकता जाहिर की है। उनके मनोभाव में नक्सली सोच दिखाई देती है।

विधायक ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस करने से पहले राहुल गांधी भाजपा के किसी छोटे कार्यकर्ता या उनसे ही बहस कर लें। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

शेयर करें