बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement

विजय शर्मा की राहुल गांधी को खुली चुनौती: बोले- ‘SIR और नक्सलवाद पर करें बहस, जगह-समय आप चुनें’

ABB News Live

2 hours ago 13 views
विजय शर्मा की राहुल गांधी को खुली चुनौती: बोले- ‘SIR और नक्सलवाद पर करें बहस, जगह-समय आप चुनें’

रायपुर :- देश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुली चुनौती दी है। विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस करने का चैलेंज दिया है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वह किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म और किसी भी समय राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के ही कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या की थी।

विजय शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे? उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसे गंभीर विषय पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए और इस मुद्दे पर राहुल गांधी को सामने आना चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी ताकतों से कथित कनेक्शन और देशद्रोह के आरोपों को लेकर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। इसी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बहस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। अब विजय शर्मा की चुनौती के बाद राजनीतिक गलि

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

39
पेज 5 / 7