रविवार, 18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें : प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

N

Narayan Singh Jigyasu

2 hours ago 13 views
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 आरंभ होने पर भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है, जिनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है।

श्री मोदी ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 आरंभ होने पर भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएँ।

भारत को अपने असाधारण पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है।

वे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

102
पेज 4 / 17