मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन : रायपुर : हार-जीत से किसी की काबिलियत कम नहीं होती,

N

Narayan Singh Jigyasu

17 hours ago 107 views
रायपुर : हार-जीत से किसी की काबिलियत कम नहीं होती,

खेल में भाग लेना भी बड़ी उपलब्धि-महापौर

ओवरऑल चौंपियनशिप में रायपुर रहा प्रथम

विजेता खिलाडि़यों को किया गया सम्मानित

रायपुरl खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मन में सुनहरी यादें छोड़कर गया। संभागीय मुख्यालय- अंबिकापुर जिला सरगुजा में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह आज मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 404 खिलाडि़यों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने विभिन्न खेल विधाओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती भगत ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में हार-जीत लगी रहती है। खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। आप सभी अपनी प्रतिभा और काबिलियत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं। हार और जीत का अंतर किसी की काबिलियत को कम नहीं करता। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

इस इसके अलावा महापौर ने सभी छात्र छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी खूब मेहनत करें और राष्ट्रीय खेलों प्रतिस्पर्धाओं में अपनी सहभागिता दे और राज्य के साथ अपने स्कूल , शिक्षक और माता पिता सभी का नाम रोशन करें।

शेयर करें

जरूरी खबरें