शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

जियो ने पेश किया सस्ता स्मार्ट AI ग्लास : फोन जेब में रहेगा, चश्मे से होगा UPI पेमेंट

N

Narayan Singh Jigyasu

3 hours ago 7 views
फोन जेब में रहेगा, चश्मे से होगा UPI पेमेंट

मुंबई l रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 (IMC 2026) में अपने आने वाले बजट 'जियो AI ग्लासेस' की पहली झलक दिखाकर मार्केट में हलचल मचा दी है। इन लेटेस्ट स्मार्ट ग्लासेस की मदद से यूज़र्स आसानी से डायरेक्ट UPI पेमेंट, वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग और रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर पाएंगे।

Jio AI Glasses

रिलायंस जियो भारतीय कस्टमर्स के लिए बहुत ही किफायती कीमत पर फ्यूचर टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट ग्लास लॉन्च कर दिए हैं। AI फीचर्स वाले ये ग्लास पहनने और सुनने वाले गैजेट्स की दुनिया में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे। अब सिर्फ आंखों पर चश्मा पहनकर डिजिटल ट्रांजैक्शन करना और बातचीत करना मुमकिन होगा। बसे खास बात यह है कि चश्मे से QR कोड स्कैन कर बिना फोन निकाले UPI पेमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा, लाइव ट्रांसलेशन और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा।

दरअसल, रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन एआई वियरेबल्स का जलवा बिखेरते हुए स्मार्ट एआई बड्स और बेहद एडवांस्ड स्मार्ट ग्लासेज (Smart Glasses) पेश किए हैं। आमतौर पर स्मार्ट ग्लासेज का इस्तेमाल लोग म्यूजिक सुनने, कॉलिंग या रील्स रिकॉर्ड करने के लिए करते हैं, लेकिन जियो ने इस नए गैजेट के साथ UPI पेमेंट का फीचर भी जोड़ दिया है।

स्मार्ट चश्मों के दो वैरिएंट

IMC 2026 में स्मार्ट चश्मों के दो वेरिएंट दिखाए गए हैं, एक जिनमें कैमरे नहीं सिर्फ साउंड सुनने के लिए स्पीकर्स होंगे। वहीं दूसरे जिनमें स्पीकर्स के साथ-साथ कैमरा भी मौजूद होने वाला है। दूसरा मॉडल ज्यादा एडवांस है। इसमें स्पीकर्स के साथ कैमरा और विजुअल एआई दिया गया है। यह कैमरा यूजर के सामने मौजूद चीजों को समझकर उससे जुड़ी जानकारी रियल टाइम में देने में सक्षम होगा। यानी चश्मा सिर्फ देखने का साधन नहीं रहेगा, बल्कि आसपास की चीजों को समझने में भी मदद करेगा।

Courtesy

Livemint

शेयर करें

जरूरी खबरें