बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement

JCI Raipur Rice City ने Project Vastradaan के माध्यम से बाँटी दीपावली की खुशियाँ...

ABB News Live

12 hours ago 107 views
JCI Raipur Rice City ने Project Vastradaan के माध्यम से बाँटी दीपावली की खुशियाँ...

रायपुर :- दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए JCI Raipur Rice City ने ‘प्रोजेक्ट वस्त्रदान’ का आयोजन किया। इस पहल के तहत शहर में रहने वाले जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को कपड़े और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। संस्था के इस सेवा अभियान के माध्यम से करीब 25 से 30 परिवारों तक मदद पहुंचाई गई और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र और जरूरी सामान देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। सदस्यों ने परिवारों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का एहसास कराया। संस्था का उद्देश्य त्योहार की खुशियां समाज के उन लोगों तक पहुंचाना रहा, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण दीपावली का उत्सव सीमित संसाधनों में मनाते हैं।

यह सेवा पहल नवनियुक्त जोन अध्यक्ष JC मानव अग्रवाल (2027) के सेवा और सामाजिक सरोकारों के आह्वान से प्रेरित रही। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आकर इस अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सोनिका राय, पास्ट प्रेसिडेंट शेख समीर, अलोक बोथरा, योगेंद्र नारंग, अभिलाष पाटिल, सीनियर मेंबर धीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं कमलेश अग्रवाल, आईपीपी सपना अवस्थी, पास्ट सेक्रेटरी लीना गायकवाड़ और कार्यक्रम निदेशक राकेश सिन्हा सहित राइस सिटी परिवार के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

JCI Raipur Rice City ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि दीपावली की सच्ची रोशनी तभी सार्थक होती है, जब हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

293
पेज 23 / 49