शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

वृद्धजनों की गरिमा और खुशहाली का दिया संदेश : रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का आत्मीय सम्मान

N

Narayan Singh Jigyasu

12 hours ago 53 views
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का आत्मीय सम्मान

शॉल, कंबल एवं श्रीफल भेंट कर जताया सम्मान

रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल, कंबल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वरिष्ठजन अपने जीवन के लंबे अनुभव, ज्ञान और संस्कारों से परिवार और समाज को निरंतर दिशा देते हैं। उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और आत्मीयता बनाए रखना तथा उनकी गरिमा, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा पैकरा, मनीष श्रीवास, राकेश चतुर्वेदी तथा अंजनी इंडस्ट्रीज के गोपाल अग्रवाल एवं संजय गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक नितिन कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

158
पेज 24 / 27