शनिवार, 7 नवम्बर 2026 |
Advertisement

विद्यालय के वार्षिक उत्सव में कांतारा नृत्य ने मोहा मन, किंग ग्रुप ड्रिल की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां

ABB News Live

3 hours ago 63 views
विद्यालय के वार्षिक उत्सव में कांतारा नृत्य ने मोहा मन, किंग ग्रुप ड्रिल की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर :- होली क्रॉस स्कूल, बैरन बाजार के प्राइमरी सेक्शन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कांतारा लोककथा पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य रहा, जिसे विद्यार्थियों ने पारंपरिक अंदाज, आकर्षक वेशभूषा और शानदार भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया। वहीं किंग ग्रुप ड्रिल की शानदार प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के अनुशासन, सामूहिक तालमेल और आत्मविश्वास ने सभी की खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर फादर जोसेफ लाकरा ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की मेहनत, लगन और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

यह आयोजन बच्चों की शारीरिक क्षमता, रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिरुचि और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

301
पेज 37 / 51