सोमवार, 21 सितम्बर 2026 |
Advertisement

सर्व उत्तर भारतीय समाज का महासम्मेलन : वीरगांव : उत्तर भारतीय समाज ने आपसी समन्वय का संदेश दिया

N

Narayan Singh Jigyasu

7 hours ago 37 views
वीरगांव : उत्तर भारतीय समाज  ने आपसी समन्वय का संदेश दिया

कोमल रंजय सिंह के नेतृत्व में हजारों उत्तर भारतीयों ने दर्ज कराई सहभागिता

वीरगांव। सर्व उत्तर भारतीय समाज, वीरगांव का महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कोमल रंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वीरगांव क्षेत्र के बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के जरिए वीरगांव में उत्तर भारतीय समाज की सामाजिक एकजुटता, सहभागिता और आपसी समन्वय का संदेश दिया गया।

40 वार्डों में घर-घर जाकर से संपर्क किया

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोमल रंजय सिंह ने स्वयं 40 वार्डों में घर-घर जाकर उत्तर भारतीय समाज के लोगों से संपर्क किया और सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। उनके इस व्यापक जनसंपर्क अभियान का परिणाम सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति के रूप में देखने को मिला। सर्व उत्तर भारतीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पाण्डे का कार्यक्रम को पूर्ण समर्थन रहा।

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में भाजपा के सौरभ सिंह, भावना बोहरा, मोतीलाल साहू, नंद कुमार साहू, संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राजीव अग्रवाल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने कोमल रंजय सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में बबन सिंह, हरिशंकर मिश्रा, रविन्द्र सिंह, अजय सिंह, पप्पू मिश्रा, विंदुराय, विनय जसवाल, अरुण यादव, घनश्याम सिंह, मंजित शर्मा, अमित श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र पाण्डे, कुंदन यादव, टाइगर गुप्ता, गुड़िया, नीलम सिंह, सरिता, बबिता, सीमा चंदा, पिकू गुप्ता, अवनीश, शशि एवं दीपु यादव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन में हरिश जोशी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

जरूरी खबरें