रविवार, 27 सितम्बर 2026 |
Advertisement

फिल्म ने दुनियाभर में की जबरदस्त कमाई : बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का दबदबा कायम

N

Narayan Singh Jigyasu

2 hours ago 5 views
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का दबदबा कायम

मुंबई। पिछले माह 7 अगस्त को रिलीज हुई डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश (Hanuman Ansh) घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। विशाल चुतर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो हफ्तों तक कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी। इसी वजह से फिल्म को शोज भी मिलने कम हो गए थे। लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और फिर शानदार कलेक्शन करने का वक्त शुरू हुआ जो आज 51वें दिन तक कायम है।

बॉक्स ऑफिस पर 37 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

सैकनिल्क के मुताबिक 51वें दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 37% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 352.10 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाईड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 389.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 37.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। इसमें 51वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन 0.75 करोड़ रुपये है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

50
पेज 5 / 9