बुधवार, 11 नवम्बर 2026 |
Advertisement

स्मृति ईरानी आज आएंगी छत्तीसगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

ABB News Live

16 minutes ago 5 views
स्मृति ईरानी आज आएंगी छत्तीसगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

रायपुर एयरपोर्ट से सीधे धरमजयगढ़ जाएंगी स्मृति ईरानी

जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

नितिन नवीन के दौरे को लेकर लेंगी बैठक

स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। दौरे के बाद वे देर रात वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पखवाड़े भर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा

बता दें कि इससे पहले स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थीं। अब 11 नवंबर को उनका दूसरा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा के आगामी कार्यक्रम और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

51
पेज 1 / 9