रविवार, 27 सितम्बर 2026 |
Advertisement

अमित शाह ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। : देश की पहली LNG संचालित ट्रेन आज से पटरियों पर फर्राटा भरेगी

N

Narayan Singh Jigyasu

4 hours ago 23 views
देश की पहली LNG संचालित ट्रेन आज से पटरियों पर फर्राटा भरेगी

अहमदाबाद: देश की पहली LNG संचालित ट्रेन रविवार से पटरियों पर फर्राटा भरेगी। रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। किफायती रेल परिचालन की दिशा में इसे रेलवे की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अमित शाह गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

यह पहल भारतीय रेलवे में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक डीजल ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेलवे में पहली बार ट्रेन के ड्राइविंग पावर कार (DPC) में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) आधारित फ्यूल प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया गया है। इस तकनीक के माध्यम से एक ही इंजन में LNG और डीजल दोनों ईंधनों का उपयोग किया जा सकता है।

1400 HP के दो DPC को किया गया LNG फ्यूल में परिवर्तित

इस परियोजना के अंतर्गत 1400 HP क्षमता वाले दो ड्राइविंग पावर कार (DPC) को LNG ड्यूल-फ्यूल प्रणाली में परिवर्तित किया गया है। दोनों परिवर्तित DPC पर 2,000 किलोमीटर से अधिक का सफल फील्ड ट्रायल पूरा किया जा चुका है। ट्रायल के दौरान तकनीक के प्रदर्शन एवं विश्वसनीयता का परीक्षण किया गया।

ईंधन लागत में होगी बचत

LNG ड्यूल-फ्यूल प्रणाली के उपयोग से डीजल की खपत में कमी के साथ-साथ आयात के खर्चे में भी कमी आने की संभावना है। LNG की लागत डीजल की तुलना में कम होने के कारण डीजल के स्थान पर LNG के आंशिक उपयोग से परिचालन लागत में भी बचत होगी। परीक्षण के दौरान प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लगभग ₹25 लाख प्रति डीपीसी प्रति वर्ष की बचत होने का अनुमान है। इस प्रकार LNG आधारित फ्यूल प्रणाली, तकनीकी लाभ के साथ-साथ रेलवे के परिचालन व्यय को कम करने में भी सहायक होगी।

शेयर करें