शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

Untitled

ABB News Live

11 months ago 36 views
Untitled
   _भारत रत्न लता मंगेशकर की 96वीं जयंती पर मरीजों के बीच फल वितरण_ ।   स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन (एसडीएलएफ) रायपुर के सदस्यों ने रविवार को भारत रत्न लता मंगेशकर की 96वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (अटल नगर) में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।   इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद स्थापित किया और विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लता मंगेशकर के अमूल्य योगदान और उनकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा को भी स्मरण किया। कार्यक्रम में एसडीएलएफ के संस्थापक मनोज शर्मा, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के उप निदेशक धर्मवीर चौहान, बीएसएफ पलोद इकाई के कमांडेंट नवल किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उइके, कमला देवी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य आरती सिंह, प्रसिद्ध उद्घोषक कमल शर्मा, विवेक टांक, दीपक होटवार, रुद्राक्ष, निखिल, सचिन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 📰✍️

शेयर करें

जरूरी खबरें