
JCI Raipur Rice City द्वारा “Ek Collar – Saving Many Lives” पहल का आयोजन
रायपुर।
हाइवे एवं मुख्य मार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, विशेषकर रात्रि के समय सड़कों पर घूमने वाली गायों के कारण होने वाली घटनाओं को देखते हुए JCI Raipur Rice City द्वारा “Ek Collar – Saving Many Lives” पहल का आयोजन VIP रोड स्थित चौपाटी, राम मंदिर के सामने किया गया।
इस अभियान के तहत गायों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाए गए, जिससे अंधेरे में उनकी मौजूदगी स्पष्ट दिख सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
मुख्य अतिथि Zone Officer JC Ashish Goyal ने इस पहल को मानवता और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।
संस्था की अध्यक्ष JC Shivangi Mitra ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना है।
कार्यक्रम में सचिव JC Sonika Rai, प्रोग्राम डायरेक्टर JC Dipansha Jain सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक स्वर में संदेश दिया—
“छोटी सी कोशिश, किसी की ज़िंदगी बचा सकती है





