बुधवार, 11 नवम्बर 2026 |
Advertisement

गोवर्धन पूजा पर विजय शर्मा का दिखा अलग अंदाज, गौरा-गौरी बारात में शामिल होकर लगाए जयकारे

ABB News Live

55 minutes ago 14 views
गोवर्धन पूजा पर विजय शर्मा का दिखा अलग अंदाज, गौरा-गौरी बारात में शामिल होकर लगाए जयकारे

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा गोवर्धन पूजा के अवसर पर कवर्धा में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना की और गौ माता को भोजन कराकर प्रदेशवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

गौरा-गौरी बारात में शामिल होकर गाए भक्ति गीत

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सबसे पहले कवर्धा के विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 स्थित रेवाबांध तालाब पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा-गौरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौरा-गौरी की बारात देखकर वे खुद को शामिल होने से रोक नहीं पाए। वे बारात में शामिल हुए, भक्ति गीत गाए और जयकारे लगाए। इसके बाद उन्होंने मठपारा पहुंचकर गौरा-गौरी का पूजन किया।

परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा

इसके बाद विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गौ माता को प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर उनसे मिलने पहुंचे नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई दी।

राउत नाचा में भी थिरके उप मुख्यमंत्री

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री कैलाश नगर और कमला क्लिनिक के पास स्थित दैहान पहुंचे। यहां आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और गायों को भोजन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक राउत नाचा शुरू किया तो विजय शर्मा भी उनके साथ शामिल हो गए।

शेयर करें