April 18, 2026 3:09 pm

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

प्रेस विज्ञप्ति✍️

सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का गठन ✍️

 

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए
तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सुरक्षित भव: फाउंडेशन” रायपुर द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे से एक विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग, दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक सहायता तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका के बारे में जागरूक करना है।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है, जिनमें पुलिस उपायुक्त, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि, तथा सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ संदीप धूपड़, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहेंगे।

सभी अतिथि सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे और समाज में सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने, आए दिन जाम की स्थिति से बचने हेतु आम नागरिकों को प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में जिसने किसी की भी मदद की है उनका सम्मान भी किया जाएगा। इसी अवसर पर युवाओं और नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर सक्रिय रखने के उद्देश्य से “रोड सेफ्टी क्लब” का भी औपचारिक गठन किया जाएगा। यह क्लब समय-समय पर जागरूकता अभियान, यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा।

सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागी बनने और सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने की अपील की है।

Leave a Comment